Tuesday, August 4, 2009

हर चीज गजब


जानकारी के लिए बता दूँ की या सभी चीजें गाजियाबाद के लोनी की हैं। वैसे गाजियाबाद की भी चीजें इसमे शामिल हैं। अब आगे....
तकरीबन १२ दिनों की छुट्टी के बाद आज जाकर लोनी के दर्शन हुए। लोनी मे इस वक्त गाजियाबाद से लोनी तक के लिए फॉर लेन सड़क बनने का काम चल रहा है। जब ये सड़क बनना शुरू हुई तो जैसे जैसे बनती गई, वैसे ही टूटती भी गई। ये ख़बर मैंने प्रमुखता से छापी। इस सड़क को बनाने मे गोल रोडी का प्रयोग हो रहा था। गोल रोडी मे कितना भी कोलतार लगा दिया जाए, ये सड़क पर टिक ही नही सकती। ख़बर पर प्रशासन ने जांच भी बैठा दी। मजे की बात ये की जांच शुरू होने के बावजूद गोल रोडी का प्रयोग बंद नही हुआ और तकरीबन १० किलोमीटर सड़क बना दी गई। छुट्टी पर जाने से पहले इस सड़क पर बने गढ्डों के कारन मैं कई बार गिरा भी। खासकर रात मे। कुछ दिन बाद पता चला की जांच तो हुई ही नही। प्रशासन ने सिर्फ़ अपने गाल बजाये थे। पूरी सड़क बन गई और बनकर पूरी सड़क टूट भी गई। अब पैच वर्क चल रहा है। सिर्फ़ एक महीने पहले बनी सड़क का। सुनते हैं की ठेकेदार किसी अखबार वाले का रिश्तेदार है, इसीलिए उसपर कोई करवाई नही हो रही है।

No comments:

Post a Comment