Tuesday, November 28, 2017

Making Joke of- Ivanka Trump, जेल से छूटे गधे और Indian Express

हां तो भइया, मोहल्ले के अनोखे लाल छुट्टी पे चला गवा बाटे तौ ई खबर हमको पढ़नी पड़ रही है। ई खबर को पढ़ने के लिए मणिकांत सुकुल को आना था, मगर हमेशा की तरह उनकी चार बारह की ट्रेन छूट गई। वैसे छूट गई से याद आया कि सोशल मीडिया पे लोग कहि रै हैं कि इंडियन एक्सप्रेस की कलम छूट गई। हम नहीं मानते, छूट गई तो मणिकांत की तरह दूसरी पकड़ लेगा, अइसी हमको उम्मीद है। इसलिए चौड़ियाए बैठे हैं। आगे समाचार यही है कि आपन नकुना औ गरदनिया न छूट जाए, विरोध की शालीनता न टूट जाए, अपनी पदमावती रानी घरी में चौड़िया के बैइठी हैं।
और चौड़ियाएं काहे न भाई? अंबानी के फिलिम मा काम की हैं। कौनो छोटा मोटा जीव समझे हो का? भुला गए जब साहब को रामू बनाए थे, और साहब भी तो सिर झुकाए,,,, ऊ का कहत हैं संसकिरित मा? हां, नतमस्तक टाइप के कौनो चीज। वइसे अमरीका से छूट के आईं इवांका बंगलौर में कहीं गलती से भी न छूट जाएं, दस हजार से ज्यादा लोग मौकाए वारदात पर तैनात कर दिए गए हैं। बहिरे वाली का लिए ऐतना सुरक्षा औ अपनिन बच्ची नाय बचाय पावत बाटे। राम राम, गलत वक्त पुरहरे आ गया है भैया मनीकांत। छूटने का का है भैया कि छूट तौ ऊ आठ खच्चर भी गए हैं जिनका पूरा मीडिया चिल्लाय चिल्लाय के कै रहा है कि गधे हैं। हम कह रहे हैं कि आज कै मीडिया गधन खच्चरन मा फरक नहीं कर पावत है। इनका लिए तो चाचा के यही परिभाषा सही है? कौन वाली? ह ई वाली- टोपा हो का?